Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2022

हिन्दू पञ्चाङ्ग

 हिन्दू पञ्चाङ्ग हिन्दू पञ्चाङ्ग में महीनों की गणना चंद्रमा की गति के अनुसार की जाती है। पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है उसी आधार पर महीनों का नामकरण हुआ है। हिन्दू पञ्चाङ्ग में 30-30 दिनों के 12 मास होते है। हिन्दू पञ्चाङ्ग के 12 मास- 1.  चैत्र(मार्च-अप्रैल), 2.  वैशाख, 3. ज्येष्ठ, 4. आषाढ़, 5. श्रावण, 6. भाद्रपद, 7. आश्विन, 8. कार्तिक, 9. मार्गशीर्ष, 10. पौष, 11. माघ, 12. फाल्गुन चन्द्रमा की कलाओं के ज्यादा या कम होने के अनुसार ही महीने को दो पक्षों में बांटा गया है- (15 दिन)कृष्ण पक्ष और (15 दिन)शुक्ल पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्या तक बीच के दिनों को कृष्णपक्ष कहा जाता है तथा अमावस्या से पूर्णिमा तक का समय शुक्लपक्ष कहलाता है। दोनों पक्षो की पौराणिक कथाएं- 1. कृष्णपक्ष(मास का प्रथम 15 दिन ) दक्ष प्रजापति ने अपनी सत्ताईस बेटियों का विवाह चंद्रमा से कर दिया। ये सत्ताईस बेटियां सत्ताईस नक्षत्र हैं। लेकिन चंद्र केवल रोहिणी से प्यार करते थे। ऐसे में बाकी पुत्रियों ने अपने पिता से शिकायत की कि चंद्र उनके साथ पति का कर्तव्य नहीं निभाते। दक्ष प्रजापति के डांटने के बाद भी चंद्र न

उत्पन्ना एकादशी

  उत्पन्ना एकादशी तिथि- मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी   सतयुग में मुर नामक एक बलशाली राक्षस था। जिसने अपने पराक्रम से स्वर्ग तक को जीत लिया था। उसके पराक्रम के आगे इन्द्र देव, वायु देव और अग्नि देव भी नहीं टिक पाए। अतः उन सभी को स्वर्ग लोक छोड़ना पड़ा। निराश होकर देवराज इन्द्र कैलाश पर्वत पर जाकर भगवान शिव के समक्ष अपना दु:ख बताया। इन्द्र की प्रार्थना सुनकर भगवान शिव ने उन्हें भगवान विष्णु के पास जाने के लिए कहा। इसके बाद सभी देवगण क्षीरसागर पहुँचकर भगवान विष्णु से राक्षस मुर से अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हैं। भगवान विष्णु सभी देवताओं को रक्षा का आश्वासन देते हैं।   इसके बाद भगवान विष्णु राक्षस मुर से युद्ध करने चले जाते हैं। कई सालों तक भगवान विष्णु और राक्षस मुर में युद्ध चलता है। लम्बे समय तक युद्ध लड़ने के कारण थकान से भगवान विष्णु को नींद आने लगती है और वो विश्राम करने के लिए एक गुफा में जाकर वहाँ सो जाते हैं। भगवान विष्णु के पीछे मुर दैत्य भी उस गुफा में पहुंच जाता है। भगवान विष्णु को सोता देख, राक्षस मुर उन पर आक्रमण कर देता है। उसी समय भगवान विष्णु के शरीर से एक देवी उत्पन्

बैकुंठ चतुर्दशी

  बैकुंठ चतुर्दशी - जब नारद ऋषि के आग्रह पर भगवान विष्णु ने बैकुंठ का द्वार एक दिन(कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी) के लिए आम जन मानस के लिए खोल दिया।  आज के दिन भगवान भगवान विष्णु और भगवान् शिव की पूजा एक साथ होती है।   चातुर्मास में भगवान विष्णु के योगनिद्रा में होने के कारण सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव के पास होता है। इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। तब चतुर्दशी के दिन बैकुंठ के द्वार खुलते हैं और भगवान शिव चतुर्दशी के दिन सृष्टि का कार्यभार पुन: विष्णुजी को सौंपने बैकुंठ जाते हैं।  इसलिए बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा एक साथ होती है।  बैकुंठ चतुर्दशी के ही दिन भगवान विष्णु ने भगवान शिव को 1000 कमल अर्पित किये थे, जिसके उपरान्त भगवान शिव प्रसन्न होकर भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु को कमल चढ़ाते है। 

तुलसी विवाह

  देवी वृंदा भगवान विष्णु की अनन्य भक्त थी। उनका विवाह जलंधर नामक राक्षस से हुआ था। सभी उस राक्षस के अत्याचारों से त्रस्त आ गए थे। जब देवों और जलंधर के बीच युद्ध हुआ तो वृंदा अपने पति की रक्षा हेतु अनुष्ठान करने बैठ गई और संकल्प लिया कि जब तक उनके पति युद्ध से वापस नहीं आ जाते अनुष्ठान नहीं छोड़ेंगी। देवी वृंदा के सतीत्व के कारण जलंधर को मारना असंभव हो गया था। त्रस्त होकर सभी देव गण विष्णु जी के पास गए और उनसे सहायता मांगी। इसके बाद विष्णु जी जलंधर का रुप धारण करके वृंदा के समक्ष गए। नारायण को अपना पति समझकर वृंदा पूजा से उठ गई और उसका व्रत टूट गया। परिणाम स्वरुप युद्ध में जलंधर की मृत्यु हो गई और जलंधर का सिर महल में जाकर गिरा। यह देख वृंदा ने कहा कि जब मेरे स्वामी की मृत्यु हो गई है, तो फिर मेरे समक्ष कौन है। इसके बाद विष्णु जी अपने वास्तविक रूप में आ गए। जब वृंदा को सारी बात ज्ञात हुई तो उन्होंने विष्णु जी से कहा कि- हे नारायण मैंने जीवन भर आपकी भक्ति की है, फिर आपने मेरे साथ ऐसा छल क्यों किया? विष्णु जी के पास वृंदा के प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं था। वे चुपचाप खड़े होकर सुनते रहे और